फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBBPE TET 2022 Result: पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित, इना सिंह बनीं टॉपर

Sat, 11 Feb 2023 10:04 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBBPE TET 2022 Primary Results Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा-एक से पांच की फाइनल आंसर की के साथ प्राइमरी टीईटी 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
WBBPE TET 2022 Primary Results Declared - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBBPE TET 2022 Primary Results Declared: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा-एक से पांच की फाइनल आंसर की के साथ प्राइमरी टीईटी 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल, लगभग 6,90,932 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा देने वाले 6.20 लाख उम्मीदवारों में से 1,50,491 उम्मीदवार पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 24.31 प्रतिशत दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन

WBBPE TET 2022 Primary Results इना सिंह ने किया परीक्षा में टॉप

पूर्वी बर्द्धमान की इना सिंह ने परीक्षा में टॉप किया है। उसने 150 में से 133 अंक हासिल किए हैं। वहीं, चार उम्मीदवारों ने चौथा स्थान साझा किया ये चारों महिलाएं हैं। वे हैं हुगली की मौनीसा कुंडू, पश्चिम मेदिनीपुर की मेघना चक्रवर्ती, दीपिका राय, पूर्वी बर्द्धमान की अदिति मजूमदार। सभी पंजीकृत उम्मीदवार, जिन्होंने WB TET 2022 में भाग लिया था, वे प्राथमिक शिक्षकों के लिए WB TET 2022 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - wbbpe.org और wbbprimaryeducation.org पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

WBBPE TET 2022 Primary परीक्षा दिसंबर में हुई थी आयोजित

टीईटी-2022 के नतीजे फाइनल आंसर की के मुताबिक घोषित किए गए हैं। यह ध्यान दिया जा सकता है कि अंतिम उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी शिकायत पर बोर्ड द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। डब्ल्यूबी टीईटी परीक्षा 11 दिसंबर, 2022 को राज्य भर में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ 13 जनवरी से 17 जनवरी, 2023 से आपत्ति आमंत्रित की थी।

 

विज्ञापन

WBBPE TET 2022 Primary Results देखने की आसान प्रक्रिया

  • चरण 1: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) की आधिकारिक वेबसाइट wbbpe.org पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर "प्राथमिक शिक्षक परिणाम" या "शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) परिणाम" के लिंक को देखें।
  • चरण 3: अपने टीईटी प्रवेश पत्र के अनुसार अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • चरण 4: विवरण जमा करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • चरण 5: डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें