यूजीसी नेट और जेएनयूईई समेत कई परीक्षाओं के लिए आवेदन में सुधार की विंडो खुल चुकी है। अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। एनटीए ने आवेदन में सुधार की विंडो छह जुलाई से शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन करने के साथ ही परीक्षा केंद्र के शहर में भी बदलाव कर सकते हैं। एनटीए ने अभ्यर्थियों को यह विकल्प भी दिया है कि वह परीक्षा देने के लिए चुने गए अपने परीक्षा केंद्र में भी बदलाव कर सकते हैं।
अगर उम्मीदवार अपने पूर्व में भरे गए परीक्षा केंद्र के शहरों को बदलना चाहते हैं, तो वो अपने आवेदन फॉर्म में यह संशोधन भी कर सकते हैं। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के शहरों में बदलाव का भी विकल्प दिया है। अभ्यर्थी इग्नू पीएचडी और ओपेनमैट (एमबीए) 2020, एआईईईए 2020, जेएनयूईई 2020, यूजीसी नेट जून 2020, ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2020 और एआईएपीजीईटी 2020 परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म में सुधार और परीक्षा केंद्र के शहर को बदल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय ने अदालत में परीक्षाओं को लेकर कही ये बात, पढ़िए पूरी खबर
अगर आप एनटीए की विभिन्न परीक्षाओं के लिए आदेन में सुधार एवं परीक्षा केंद्रों के शहर में बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in है, जिसके जरिए आप यूजीसी नेट और अन्य परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।