फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Result 2023: कल आएगा यूजीसी नेट दिसंबर का परिणाम, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड; देखें तरीका

Tue, 16 Jan 2024 12:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET December 2023 Result: एनटीए कल यूजीसी नेट दिसंबर सत्र परीक्षा के परिणाम जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
UGC NET 2023 Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET December 2023 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) कल, यानी 17 जनवरी को यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा का परिणाम जारी करेगी। जो भी उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर में शामिल हुए थे, वे कल रिजल्ट जारी हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन

10 जनवरी को आना था रिजल्ट

एनटीए ने 6 दिसंबर 2023 से 19 दिसंबर 2023 तक 9,45,918 उम्मीदवारों के लिए देशभर के 292 शहरों में 83 विषयों में यूजीसी-नेट दिसंबर 2023 का आयोजन किया था। पहले, यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के परिणाम 10 जनवरी को जारी होने वाले थे। एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की अनंतिम उत्तर कुंजी 3 जनवरी को जारी की थी और आपत्ति विंडो 5 जनवरी तक सक्रिय थी। किसी भी तरह की समस्या होने पर आप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन

यूजीसी नेट दिसंबर परिणाम 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अपना परिणाम जांचें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें