फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Exam: यूजीसी नेट का अगला चरण 12 अक्तूबर से, परीक्षा केंद्र शहर की सूचना पर्ची जारी

Sun, 09 Oct 2022 03:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET December 2021 Exam City Intimation Slip Out: यूजीसी नेट के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र शहर की अग्रिम सूचना पर्ची प्रदर्शित की गई है।
विज्ञापन
UGC NET JRF 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET December 2021 Exam City: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की यूजीसी नेट दिसंबर 2021 के लिए परीक्षा केंद्र शहर की सूचना पर्ची जारी की है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) के चौथे चरण के लिए उपस्थित होंगे, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic पर उपलब्ध जानकारी और सूचनाओं का अवलोकन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रमुख एवं आवश्यक जानकारी यहां दी जा रही है।  

विज्ञापन

UGC NET Exam: करना होगा आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग

यूजीसी नेट के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र शहर की अग्रिम सूचना पर्ची शनिवार, 08 अक्तूबर, 2022 को निम्नलिखित विषयों के लिए प्रदर्शित की गई है- शिक्षा, भूगोल, उड़िया और तमिल 12 और 22 अक्तूबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से उनके आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। 12 अक्तूबर, 2022 को परीक्षा केंद्रों की सीमित उपलब्धता के कारण अन्य चल रही परीक्षाओं के कारण उड़िया विषय (विषय कोड 23) में बैठने वाले उम्मीदवारों को दो स्लॉट में विभाजित किया गया है।

 

विज्ञापन

UGC NET December 2021: परीक्षा केंद्र शहर की सूचना पर्ची कैसे करें डाउनलोड?

  1. सबसे पहले यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की यानी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेब साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. अब आपका परीक्षा केंद्र और शहर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र शहर की जांच करें और संबंधित पेज को डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट अपने पास रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें