फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Admit Card: आज रात जारी होगा यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, जगदीश कुमार ने दी जानकारी

Fri, 14 Jun 2024 08:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Admit Card: एनटीए आज रात यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर देगा। इस बात की जानकारी यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने दी है। एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे नीचे बताए तरीके से डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
UGC NET Admit Card 2024, यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज रात तक यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी कर देगी, यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 18 जून को किया जाना है।

विज्ञापन


जगदीश कुमार ने जानकारी साझा करने के साथ ही परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दी हैं। यूजीसी प्रमुख ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "एनटीए आज रात तक यूजीसी-नेट एडमिट कार्ड जारी करने की योजना बना रहा है। कृपया https://ugcnet.nta.ac.in पर चेक करें। 18 जून 2024 को यूजीसी-नेट देने जा रहे सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।"
 

18 जून को है परीक्षा

यूजीसी नेट जून 2024 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड पर आवेदकों को आवंटित परीक्षा केंद्र का पता लिखा होगा। छात्रों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है। यूजीसी नेट जून 18 जून को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 83 विषयों के लिए ओएमआर-आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

यूजीसी नेट 2024 के अंकों का उपयोग सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने और विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।

जेएनयू और बीएचयू भी देंगे पीएचडी में प्रवेश 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने आगामी शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से नेट के माध्यम से पीएचडी प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) जैसे कई विश्वविद्यालयों ने घोषणा की है कि वे अपने परिसरों में पीएचडी प्रवेश के लिए नेट स्कोर स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • 'UGC NET जून 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • UGC NET जून 2024 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण की पुष्टि करें।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें