UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल 10 मई, 2024 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (ugcnet.nta.ac.in.) पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि यूजीसी नेट 2024 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2024 है लेकिन, भुगतान विंडो 12 मई, 2024 तक खुली रहेगी। पंजीकरण विंडो बंद करने के बाद एनटीए आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए सुधार विंडो खोलेगा।
आवेदन सुधार विंडो 13 से 15 मई 2024 तक खोली जाएगी। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं और स्कैन की गई तस्वीरों को संपादित कर सकेंगे।