UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 18 जून को यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। जून सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा OMR-आधारित पेन-एंड-पेपर टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। चूंकि अब परीक्षा में ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बेहतर स्कोर करने के लिए परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देशों और अंतिम समय की तैयारी के सुझावों को ध्यान से पढ़ें।
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in.) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक पाली 3 घंटे की होगी। यहा परीक्षा से जुड़े कुछ आखिरी मिनट के टिप्स दिए गए हैं जो उम्मीदवारों को परीक्षा के तनाव से निपटने में मदद कर सकते हैं।