पंजीकरण विंडो बंद करने के बाद एनटीए उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। उम्मीदवार 21 मई से अपने यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2024 को संपादित कर सकेंगे।
उम्मीदवार आवेदन सुधार विंडो के माध्यम सेअपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं और स्कैन की गई तस्वीरों में संपादन कर सकते हैं।
UGC NET 2024: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- (ugcnet.nta.nic.in.) पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध "यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन" पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट पंजीकरण या लॉगिन के लिए एक नया टैब दिखाई देगा।
- अब अपनी आवश्यक जानकारी प्रदान करके नेट पंजीकरण फॉर्म भरें।
- पंजीकरण के बाद यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2024 भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।