UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पुनर्निर्धारित परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2024 की उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी गई है। यूजीसी नेट द्वारा अब शेष परीक्षाओं के लिए UGC NET 2024 उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। 27, 28, 29,30 अगस्त और 2, 3, 4, 5 सितंबर को आयोजित परीक्षाओं की उत्तर कुंजी प्रकाशित हुई है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर जून सत्र के लिए यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी तक पहुंचकर डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो भारत भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सहायक प्रोफेसर दोनों भूमिकाओं के लिए उम्मीदवारों की पात्रता का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है।
बता दें कि यूजीसी नेट 2024 प्रोविजनल उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रिया भी एनटीएस ने जारी की है। दरअसल, 7 सितंबर को 21, 22 और 23 अगस्त की परीक्षाओं की यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2024 जारी की थी। उम्मीदवारों की प्रस्तुत चुनौतियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा हल कराई जाएगी। चुनौती को वैध मानने की स्थिति में, यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं पर लागू किया जाएगा। यूजीसी नेट 2024 परिणाम तब अपडेट की गई अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार और घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी चुनौती की स्वीकृति या अस्वीकृति के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं किया जाएगा।
यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी को दें चुनौती
यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो 13 सितंबर, रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार 'फ़ाइल चुनें' विकल्प का चयन करके और सभी प्रासंगिक दस्तावेज़ों वाली एक एकल पीडीएफ फ़ाइल अपलोड करके यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाते समय सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी आपत्ति शुल्क चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये है। यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी चुनौती शुल्क जो डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीए या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।
ऐसे करें संभावित स्कोर की गणना
उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी की मदद से संभावित स्कोर की गणना करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एनटीए यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2024 के साथ चिह्नित प्रतिक्रियाओं की तुलना करें।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक जोड़ें।
- गलत उत्तर के लिए 0 अंक काटे जाएंगे।
- हल न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा
- संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल योग निकालें।
21 अगस्त से 4 सितंबर को हुई थी परीक्षा
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर को आयोजित हुई थी। जिसमें कुल 83 विषयों के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) आयोजित कराई गई। यूजी नेट 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी, और पेपर केवल अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध था। यूजी नेट उत्तर कुंजी 2024 में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, विषय का नाम, पेपर कोड, प्रश्न आईडी और सही उत्तर जैसी जारी दी गई।