फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC Net Admit Card 2022: यूजीसी नेट जेआरएफ एडमिट कार्ड जारी, एनटीए की वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड 

Thu, 07 Jul 2022 11:57 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Admit Card Out: यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा के प्रवेश- पत्र का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से UGC-NET दिसंबर 2021 और जून 2022 (संयुक्त चक्र) का आयोजन 09, 11, 12 जुलाई 2022 और 12, 13, 14 अगस्त 2022 को सीबीटी मोड में किया जा रहा है। यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा के प्रवेश- पत्र का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एनटीए ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन

संबंधित विषय (विषयों) के लिए 09 जुलाई 2022 को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।  उम्मीदवार संबंधित विषय (विषयों) के लिए अपने संबंधित प्रवेश पत्र उनके आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

किसी भी कठिनाई के मामले में एडमिट कार्ड डाउनलोड करना या उसमें निहित डेटा में कोई त्रुटि सुधार के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। एनटीए को हेल्पलाइन नंबर 011-4075 9000 पर कॉल किया जा सकता है या फिर ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल लिख सकते हैं।
 

एनटीए ने अधिसूचना में बताया कि 11 और 12 जुलाई, 2022 को होने वाली परीक्षा के लिए संबंधित विषय के प्रवेश पत्र जल्द ही एनटीए वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किए जा रहे हैं। शहर की सूचना संबंधित के लिए बाद की तारीखों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए पर्ची और प्रवेश पत्र विषय के अनुसार नियत समय में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

एनटीए की ओर से जारी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  1. उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र अंतरिम रूप से जारी किया जाता है, बशर्ते कि वे परीक्षा में शामिल होने की पात्रता शर्तें की पूरी करते हों।
  2. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए की ओर से प्रवेश- पत्र अब डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
  3. उम्मीदवार को प्रवेश पत्र को संभाल कर रखें और उसमें की गई किसी भी प्रविष्टि, जानकारी को बदलने का प्रयास न करें। 
  4. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति भविष्य के संदर्भ के लिए अच्छी स्थिति में सुरक्षित रखें। 
  5. उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in or ugcnet.nta.nic.in तथा AmarUjala.Com/Education पर विजिट करते रहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें