फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2021: आवेदन पत्र में सुधार का आज आखिरी मौका, इस लिंक पर जाकर कर सकते हैं बदलाव

Sun, 12 Sep 2021 01:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA द्वारा खोली गई है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 साइकिल के आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं, जिसके लिए लिंक ugcnet.nta.nic.in है।
विज्ञापन
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा UGC NET 2021 के लिए  सुधार विंडो आज यानी 12 सितंबर, 2021 को बंद हो जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। 

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए कोई भी याचिका आज के बाद स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि कोई भी अतिरिक्त शुल्क, यदि लागू हो तो, उसका भगुतान आज ही सुधार करते समय उम्मीदवारों द्वारा किया जाना चाहिए। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। इस वर्ष, UGC NET 2021 का आयोजन UGC NET दिसंबर 2020 और जून 2021 दोनों चक्रों के लिए किया जा रहा है। क्योंकि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण इस परीक्षा को पहले स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन

यूजीसी नेट 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
  • यूजीसी नेट सुधार सुविधा - 12 सितंबर, 2021, रात 11:59 बजे तक
  • यूजीसी नेट 2021 परीक्षा - 6 से 8 अक्टूबर और 17 से 19 अक्टूबर

UGC NET 2021: कैसे करें आवेदन पत्र में सुधार

  • आधिकारिक वेबसाइट-ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर, यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्रों के लिए सुधार विंडो कहने वाली अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और एक नई विंडो खुलेगी।
  • उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद, वे आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति रखनी चाहिए।
विज्ञापन

यह है यूजीसी नेट 2021 का निर्धारित पैटर्न
UGC NET 2021 तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पेपर- I और पेपर- II के बीच कोई ब्रेक नहीं है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है और यह सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक सही उत्तर में दो अंक होते हैं। अभी तक, एनटीए ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के बारे में कोई तारीख जारी नहीं की है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें