स्वयंभू विश्वविद्यालयों को डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से फर्जी और स्वयंभू घोषित किए गए विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा संस्थान दिल्ली और उत्तर प्रदेश से हैं। फर्जी घोषित इन विश्वविद्यालयों को किसी भी प्रकार की डिग्री पाठ्यक्रम चलाने, उनमें दाखिला लेने और परीक्षा के बाद डिग्री देने की अनुमति नहीं दी गई है। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा कि यूजीसी अधिनियम के उल्लंघन में काम कर रहे कम से कम 21 स्वयंभू, गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया गया है और इन्हें कोई डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं दिया गया।
उत्तर प्रदेश में चार विश्वविद्यालय हैं फर्जी
यूजीसी के अनुसार उत्तर प्रदेश में वर्तमान में यह चार फर्जी विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं।
वहीं, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केरल में भी कुछ फर्जी विश्वविद्यालय हैं। पूरी सूची आप यहां देख सकते हैं। उम्मीदवारों को इन विश्वविद्यालयों में दाखिले से बचना चाहिए।