यूजीसी के छात्रवृत्ति और फैलोशिप प्रबंधन के पैनल के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने सोमवार को कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण भुगतान के लिए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के साथ एकीकृत एक बैंक पोर्टल के माध्यम से फेलोशिप और छात्रवृत्ति राशि का वितरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि राशि के वितरण के लिए छात्रवृत्ति और फैलोशिप प्रबंधन पोर्टल (SFMP) केनरा बैंक द्वारा विकसित किया गया है।
कुमार ने कहा कि हाल ही में, यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने पोर्टल में नए संवर्द्धन की शुरुआत की है जैसे कि लिंकिंग इनीशिएशन बाय द स्कॉलर, मंथली पेमेंट कंफर्मेशन इनीशिएशन बाय स्कॉलर, ट्रैकिंग मॉड्यूल, ग्रीवेंस मॉड्यूल एंड ऑनबोर्डिंग ऑफ एकेडमिक यूजर आदि को शामिल करना। वहीं, फेलोशिप विजेताओं को भुगतान के लिए विश्वविद्यालय, संस्थान, कॉलेज से जुड़े सभी फेलोशिप विजेताओं के लिए पोर्टल पर स्वचालित रूप से निर्दिष्ट वेब पोर्टल scholarship.canarabank.in पर संबंधित विश्वविद्यालय, संस्थान या कॉलेज द्वारा उम्मीदवारों की मासिक पुष्टि के आधार पर जनरेट होता है।
यूजीसी प्रमुख डॉ कुमार ने कहा कि आयोग ने 14 से 18 नवंबर तक वर्चुअल मोड के माध्यम से पोर्टल पर काम करने वाले नोडल अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र या कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया है। सभी संस्थानों से अनुरोध है कि वे संबंधित नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करें। एसएफएमपी पर कार्यशाला में अनिवार्य रूप से भाग लेने के लिए वर्चुअल मीट के लिंक की घोषणा जल्द ही की जाएगी।