फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग: 38 यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रमों को मंजूरी, पढ़िए विस्तार से

Mon, 21 Jun 2021 12:37 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने  भारत में 38 विश्वविद्यालयों में पूर्ण ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रमों को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
1 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पूरे भारत में 38 विश्वविद्यालयों में पूर्ण ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रमों को मंजूरी दे दी है। ये उच्च शिक्षण संस्थान अब यूजीसी की पूर्व स्वीकृति के बिना पूर्ण रूप से ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू करने के हकदार हैं। इस तरह से अब विद्यार्थी 171 पाठ्यक्रमों को ऑलाइन पढ़ सकेंगे। यूजीसी की तरफ से जारी सूची के मुताबिक, ऑनलाइन डिग्री पाठ्यक्रमों की पेशकश करने वाले विश्वविद्यालयों में 15 डीम्ड, 13 स्टेट और तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय  शामिल हैं। इस सूची में निजी विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।

तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी शामिल
ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और मणिपाल यूनिवर्सिटी समेत तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी यूजीसी की इस सूची में शामिल हैं। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालय ऑनलाइन मोड में मास्टर ऑफ आर्ट्स (शिक्षा) और मास्टर ऑफ आर्ट्स (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) पाठ्यक्रम ऑफर करेंगे।
विज्ञापन

2 of 3
CCSU Admission - फोटो : अमर उजाला
 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय संस्कृत में मास्टर ऑफ आर्ट्स और मिजोरम विश्वविद्यालय चार ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रम शुरू करेगा। जम्मू विश्वविद्यालय पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में मास्टर ऑफ आर्ट्स (अंग्रेजी) और मास्टर ऑफ कॉमर्स के ऑनलाइन कोर्सेज की शुरुआत करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इस तरह से 171 पाठ्यक्रमों की मंजूरी मिली है। सबसे ज्यादा मंजूरी मिलने वाले इंस्टीट्यूट तमिलनाडु से है जिनकी संख्या 11 है। इनके 72 पाठ्यक्रमों की मंजूरी दी गई है। दरअसल, यूजीसी ने अकादमिक सत्र  2020-21 के लिए ऑनलाइन प्रोग्राम की पेशकश करने के इच्छुक उच्च शिक्षा संस्थानों से आवेदन मांगे थे। इससे पहले यूजीसी ने कोरोना के कारण बने हालातों को देखते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद के लिए पहले से ही एक सामान्य पाठ्यक्रम के 40  फीसदी  तक ऑनलाइन पढ़ाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें