फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCEED Counselling 2024 Registration: यूसीईईडी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि, यहां से करें आवेदन

Tue, 02 Apr 2024 06:05 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UCEED Counselling 2024 Registration:  बैचलर ऑफ डिज़ाइन (BDes) में प्रवेश के लिए सामान्य काउंसलिंग पंजीकरण विंडो आज बंद होने जी रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CEED, UCEED - फोटो : Canva.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UCEED Counselling 2024 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) बैचलर ऑफ डिज़ाइन (BDes) में प्रवेश के लिए सामान्य काउंसलिंग पंजीकरण विंडो आज बंद करने जा रहा है। जिन छात्रों ने डिजाइन के लिए अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (UCEED 2024) पास कर लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in/2024 पर जाकर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूसीईईडी काउंसलिंग छात्रों के लिए आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, रूड़की, हैदराबाद और आईआईआईटीडीएम जबलपुर में बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए आयोजित की जाती है।

यूसीईईडी 2024 पहले दौर की सीट आवंटन सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके बाद 10 मई और 10 जून को सीट आवंटन राउंड 2 और 3 होंगे।

रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद छात्रों के लिए करेक्शन विंडो खुल जाएगी। जिसमें छात्र अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक विस्तृत नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


यूसीईईडी काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को 4,000 रुपये का शुल्क देना होगा और वरीयता क्रम में संस्थानों के नाम प्रदान कर सकते हैं।

विज्ञापन

UCEED Counselling 2024 Registration: ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट यानी ucees.iitb.ac.in पर जाना होगा
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एप्लिकेशन पोर्टल बटन पर क्लिक करें।
ईमेल और पासवर्ड का उपयोग करके अपने खाते में लॉगिन करें।
आवेदन पत्र भरें और अपनी पसंद के अनुसार संस्थान चुनें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अपने रिकॉर्ड के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें