उत्तर कुंजी को कैसे दें चुनौती?
UCEED और CEED 2024 परीक्षाओं के भाग A की ड्राफ्ट उत्तर कुंजी केवल ऑनलाइन मोड में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां, यदि कोई हो, उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से भी प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2024 शाम 5 बजे तक है। अधिकारी UCEED, CEED उत्तर कुंजी चुनौतियों पर विचार करेंगे और 31 जनवरी, 2024 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेंगे। UCCED, CEED 2024 ड्राफ्ट उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- लॉगिन क्रेडेंशियल यानी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार पोर्टल में लॉग इन करें।
- एक बार लॉग इन करने के बाद "Enter your comments on responses" चुनें।
- ड्रॉप-डाउन मेनू से, उचित संख्या चुनें और अपनी टिप्पणियां प्रदान करें।
- यदि आवश्यक हो, तो कोई फाइल या दस्तावेज संलग्न करें।
- टिप्पणी सबमिट करें।