फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCEED, CEED 2024: आज जारी होगी सीड, यूसीड परीक्षा की उत्तर कुंजी, ये हैं डाउनलोड करने और आपत्ति उठाने के चरण

Tue, 23 Jan 2024 10:35 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UCEED, CEED 2024 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे आज, 23 जनवरी को यूसीईईडी और सीईईडी 2024 ड्राफ्ट उत्तर कुंजी जारी करेगा। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण और आपत्ति उठाने का तरीका नीचे बताया गया है।
विज्ञापन
UCEED, CEED 2024 Answer Key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UCEED, CEED 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे आज, 23 जनवरी को यूसीईईडी और सीईईडी 2024 ड्राफ्ट उत्तर कुंजी जारी करेगा। जो उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (यूसीईईडी) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आज जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों - uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in से ड्राफ्ट उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

UCEED, CEED Answer Key: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी

  • आधिकारिक वेबसाइट - uceed.iitb.ac.in या ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ड्राफ्ट उत्तर कुंजी लिंक का चयन करें
  • स्क्रीन पर UCEED या CEED उत्तर कुंजी देखें
  • ड्राफ्ट उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और कुंजी के साथ उत्तरों की दोबारा जांच करें।
विज्ञापन

उत्तर कुंजी को कैसे दें चुनौती?

UCEED और CEED 2024 परीक्षाओं के भाग A की ड्राफ्ट उत्तर कुंजी केवल ऑनलाइन मोड में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां, यदि कोई हो, उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से भी प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2024 शाम 5 बजे तक है। अधिकारी UCEED, CEED उत्तर कुंजी चुनौतियों पर विचार करेंगे और 31 जनवरी, 2024 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेंगे। UCCED, CEED 2024 ड्राफ्ट उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
  • लॉगिन क्रेडेंशियल यानी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार पोर्टल में लॉग इन करें।
  • एक बार लॉग इन करने के बाद "Enter your comments on responses" चुनें।
  • ड्रॉप-डाउन मेनू से, उचित संख्या चुनें और अपनी टिप्पणियां प्रदान करें।
  • यदि आवश्यक हो, तो कोई फाइल या दस्तावेज संलग्न करें।
  • टिप्पणी सबमिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें