UCEED 2026 Documents: जरूरी प्रमाणपत्र और दस्तावेज
यूसीड 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान कुछ जरूरी प्रमाणपत्र और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ये सभी दस्तावेज केंद्रीय सरकार के निर्धारित प्रारूप में होने चाहिए।
- उम्मीदवार का एक हाल का रंगीन फोटो चाहिए, जिसमें पूरा चेहरा सामने से दिखाई दे, और फोटो पिछले छह महीनों में लिया गया हो। फोटो का आकार ऐसा होना चाहिए कि उम्मीदवार की पहचान स्पष्ट हो और केवल जेपीईजी फॉर्मेट में .jpg एक्सटेंशन स्वीकार किया जाएगा।
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्पष्ट छवि सफेद कागज पर। यह भी केवल जेपीईजी फॉर्मेट में स्वीकार्य होगा।
- उम्मीदवार को अपने शिक्षा प्रमाणपत्र जैसे एसएससी या 10वीं, पासपोर्ट, या जन्म प्रमाणपत्र का दस्तावेज अपलोड करने होंगे। केवल पीडीएफ फॉर्मेट में होने चाहिए।
- यदि उम्मीदवार ने 2025 में योग्यता परीक्षा दी है, तो उसका प्रमाणपत्र भी पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
- जो उम्मीदवार 2026 में कक्षा XII परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें स्कूल या कॉलेज के प्राचार्य द्वारा जारी प्रमाणपत्र (Appendix 1) अपलोड करना होगा, केवल पीडीएफ फॉर्मेट में।
- यदि नाम कक्षा XII प्रमाणपत्र में दिए नाम से अलग है, तो नाम बदलने का सरकारी नोटिफिकेशन अपलोड करना आवश्यक है।
- ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी या PwD श्रेणी के उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा, जैसे जाति प्रमाणपत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाणपत्र या PwD प्रमाणपत्र।
- डिस्लेक्सिया वाले उम्मीदवारों को PwD प्रमाणपत्र की बजाय FORM-DYSLEXIC 1 और 2 अपलोड करना होगा। PwD उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय और सुविधा के लिए अनुरोध पत्र भी अपलोड करना होगा।
यूसीईईडी 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नोट कर लें, ताकि किसी भी अवसर से चूकें नहीं:
| आयोजन |
तिथि और समय |
| ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ तिथि |
01 अक्तूबर, 2025 शाम 5 बजे |
| ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि (नियमित शुल्क के साथ) |
31 अक्तूबर, 2025, रात 11:55 बजे |
| ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि (500 रुपये विलंब शुल्क के साथ) |
7 नवंबर, 2025 शाम 5 बजे |
| परीक्षा तिथि |
18 जनवरी, 2026 |
UCEED 2026 Registration Fee: पंजीकरण शुल्क
भारतीय नागरिकों के लिए: भारतीय नागरिकों को 4,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। वहीं, भारतीय महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
विदेशी नागरिकों के लिए:
- जिन विदेशी नागरिकों के पास 4 मार्च 2021 से पहले जारी हुए ओसीआई/पीआईओ कार्ड हैं, उन महिला और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 2,000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 4,000 रुपये है।
- जिन विदेशी नागरिकों के पास 4 मार्च 2021 या उसके बाद जारी हुए ओसीआई/पीआईओ कार्ड हैं, उनमें से सार्क देशों के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 200 अमेरिकी डॉलर तथा गैर-सार्क देशों के उम्मीदवारों को 250 अमेरिकी डॉलर देना होगा।
UCEED 2026 Application: यूसीईईडी के लिए आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को UCEED 2026 के लिए आवेदन करने हेतु दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uceedapp.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, व्यक्तिगत विवरण के साथ एक नया खाता बनाएं।
- शैक्षिक, व्यक्तिगत और संपर्क विवरण प्रदान करते हुए आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।