क्या UPSC में इंजीनियर्स को मिलती है प्राथमिकता...? जानें क्या रहा अजय कुमार का जवाब यूपीएससी अध्यक्ष अजय कुमार ने पहली बार वर्चुअल टाउनहॉल में अभ्यर्थियों के सवालों के जवाब दिए इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया गया इस दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया कि कुछ लोगों में ऐसी अवधारणा बनी हुई है कि यूपीएससी इंजीनियर्स को प्राथमिकता देता है। क्या ऐसा सच में है...? तब उन्होंने जवाब दिया कि यूपीएससी पूरी तरह से निष्पक्ष है, यहां किसी भी डिसिप्लीन को प्रेफरेंस या नॉन प्रेफरेंस नहीं दी जाती उन्होंने बताया कि जो भी इंजीनियर्स आ रहे हैं वो अधिकांश नॉन-इंजीनियरिंग सब्जेक्ट में आ रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि जो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स क्वालीफाई कर रहे हैं, उसमें से अधिकांश ह्यूमैनिटीज़ में क्वालाफाई कर रहे हैं जब उम्मीदवार की कॉपी मूल्यांकन के लिए जाती है तो कॉपी जांचने वाले को भी उम्मीदवार की कोई जानकारी नहीं मिलती है अध्यक्ष ने बताया कि शताब्दी वर्ष में आने वाले समय में आवश्यकता पड़ने पर इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे .