फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU July Admission 2025: इग्नू जुलाई सत्र प्रवेश के लिए पंजीकरण का एक और मौका, अब 15 अक्तूबर तक करें आवेदन

Wed, 01 Oct 2025 06:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU July 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्तूबर 2025 कर दी है। यह ओपन और ऑनलाइन प्रोग्रामों के लिए है।
 
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU July 2025 Registration: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2025 तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी। यह विस्तार मुख्य रूप से ओपन और ऑनलाइन प्रोग्रामों पर लागू है, जबकि सर्टिफिकेट और सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं होगा।

विज्ञापन


इच्छुक छात्र संबंधित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इग्नू ने यह दूसरा मौका दिया है, जब जुलाई सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।

डीईबी आईडी अनिवार्य

आवेदन करने वाले छात्रों के लिए DEB ID (Distance Education Bureau ID) बनाना अनिवार्य है। ऑनलाइन प्रोग्राम में अध्ययन सामग्री डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी, जबकि ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम में प्रिंटेड सामग्री भी दी जाएगी। ऑनलाइन प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों को कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा सुनिश्चित करनी होगी।

इग्नू देशभर में 21 स्कूल ऑफ स्टडीज के माध्यम से कई भाषाओं में अंडरग्रेजुएट और अन्य प्रोग्राम ऑफर करता है। विश्वविद्यालय के 67 क्षेत्रीय केंद्र और 2,257 लर्नर सपोर्ट सेंटर छात्रों को सहयोग प्रदान करते हैं।

 
विवरण जानकारी
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2025
लागू पाठ्यक्रम ओपन और ऑनलाइन प्रोग्राम (सर्टिफिकेट और सेमेस्टर-आधारित को छोड़कर)
अनिवार्य ID DEB ID (Distance Education Bureau ID)
ऑनलाइन प्रोग्राम पोर्टल ignouiop.samarth.edu.in.
ODL प्रोग्राम पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in.
अध्ययन सामग्री ऑनलाइन प्रोग्राम: डिजिटल
ODL: प्रिंटेड सामग्री उपलब्ध
आवश्यक तकनीकी सुविधा ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए कंप्यूटर/लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन
स्कूल ऑफ स्टडीज 21 स्कूल, विभिन्न भाषाओं में अंडरग्रेजुएट और अन्य पाठ्यक्रम
सपोर्ट नेटवर्क 67 क्षेत्रीय केंद्र, 2,257 लर्नर सपोर्ट सेंटर (LSCs)
विज्ञापन

IGNOU July 2025 Registration: आवेदन प्रक्रिया

  • DEB ID बनाएं: Distance Education Bureau की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करें।
  • प्रोग्राम चुनें: ओडीएल या ऑनलाइन प्रोग्राम के अनुसार आवेदन करें।
  • दस्तावेज तैयार करें: आवश्यक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और शैक्षिक रिकॉर्ड तैयार रखें।
  • आवेदन जमा करें: संबंधित पोर्टल पर आवेदन करें।
  • पुष्टि करें: आवेदन जमा होने के बाद सुनिश्चित करें कि आपको पुष्टि मिल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें