फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCEED 2022 Registration Deadline Extended: आईआईटी बॉम्बे ने आगे बढ़ाई यूसीईईडी पंजीयन तिथि, डिजाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है परीक्षा

Tue, 12 Oct 2021 09:49 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UCEED 2022 Registration Deadline Extended: आईआईटी बॉम्बे ने CEED 2022 और UCEED की पंजीकरण प्रक्रिया सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू कर दी थी, जिसकी अंतिम तिथि रविवार, 10 अक्तूबर थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 17 अक्तूबर, 2021 कर दिया गया है। 
विज्ञापन
UCEED 2022 application deadline extended - फोटो : IIT Bombay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी (IIT) यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने प्रमुख आईआईटी में संचालित डिजाइन पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEED 2022) और UCEED का विस्तृत कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था। आईआईटी बॉम्बे ने CEED 2022 और UCEED की पंजीकरण प्रक्रिया सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू कर दी थी, जिसकी अंतिम तिथि रविवार, 10 अक्तूबर थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 17 अक्तूबर, 2021 कर दिया गया है। 

विज्ञापन

अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) के माध्यम से IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद और IIITDM जबलपुर के बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। आईआईटी बॉम्बे की ओर से इसके लिए आधिकारिक सूचना पुस्तिका इंफोर्मेशन ब्रोशर भी जारी किया गया था। इस ब्रोशर को यहां क्लिक कर पढ़ा एवं डाउनलोड किया जा सकता है।

UCEED 2022 के लिए पंजीयन प्रक्रिया

  • uceed.iitb.ac.in या uceed.iitb.ac.in/2022/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण पूरा करने के लिए ई-मेल आईडी दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • पूछे गए विवरण के साथ फॉर्म भरें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उल्लेखित गेट-वे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • उम्मीदवार भविष्य में उपयोग के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन

UCEED 2022 के लिए योग्यता और पात्रता मानदंड

यूसीईईडी (Undergraduate Common Entrance Examination for Design) परीक्षा में भाग लेने के लिए बुनियादी पात्रता मानदंडों में से एक यह है कि आवेदकों को कक्षा 12वीं की परीक्षा या किसी अन्य समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। यूसीईईडी 2022 के लिए आवेदकों को न्यूनतम तीन साल की डिग्री या डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम पूरा करना होगा। पूर्ण पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइट और सूचना पुस्तिका में बताए गए हैं

परीक्षा से जुड़ीं अहम बातें

यूसीईईडी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कराने के लिए आवेदकों को अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे ई-मेल आईडी, वैध मोबाइल नंबर भरना होगा। UCEED 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नियमित शुल्क के साथ 17 अक्तूबर और विलंब शुल्क के साथ 22 अक्तूबर है। UCEED एक परीक्षा केंद्र-आधारित परीक्षा है और इसके दो भाग हैं: भाग-ए कंप्यूटर आधारित है और भाग-बी में स्केचिंग से संबंधित प्रश्न हैं जिन्हें दी गई शीट पर डिजाइन प्रयास करने की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को दिए गए समय में दोनों भागों को अटेप्ट करना अनिवार्य है। परीक्षा के लिए कुल समय (जिसमें पार्ट-ए और पार्ट-बी दोनों शामिल हैं) तीन घंटे हैं।

UCEED परीक्षा से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां और समय

  • नियमित शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि : 17 अक्तूबर 
  • विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 अक्तूबर
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 08 जनवरी, 2022 से
  • एडमिट कार्ड में विसंगतियों के सुधार की अंतिम तिथि : 14 जनवरी, 2022, शाम 05:00 बजे तक
  • परीक्षा की दिनांक : 23 जनवरी, 2022 (रविवार)
  • परीक्षा का समय : सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

24 शहरों में आयोजित होगी UCEED परीक्षा 
विज्ञापन

यूसीईईडी 2022 की परीक्षा भारत के निम्नलिखित 24 शहरों में आयोजित की जाएगी। अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, एर्नाकुलम, पणजी, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, कोझीकोड, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और विशाखापत्तनम आदि।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें