फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2025: रिजल्ट जारी करते ही उत्तराखंड बोर्ड ने रचा इतिहास, डाटा पंचिंग प्रक्रिया से मिली उपलब्धि

Sat, 19 Apr 2025 02:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी किया है। पिछले वर्ष 30 अप्रैल को नतीजों की घोषणा की गई थी।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल आज, 19 मार्च को साढ़े ग्यारह बजे घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड ने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।

विज्ञापन

 

UK Board Result 2025 Overview: इस बार कैसा रहा रिजल्ट?

उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल सती ने आज सुबह लगभग 11:00 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 90.77% रहा। इसमें 88.20 फीसदी छात्र और 93.25 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडिएट में कुल 83.23 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 80.10 फीसदी छात्र और 86.20 फीसदी छात्राएं हैं।
 

इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत 1,09,967 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 1,06,358 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल दो लाख 16 हजार 325 परीक्षार्थियों को परीक्षाफल जारी हुआ। मूल्यांकन कार्य 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया।

बोर्ड ने रचा कीर्तिमान

इस बार 19 अप्रैल को परिणाम घोषित करने के साथ ही बोर्ड ने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। इस बार बोर्ड ने पिछले वर्षों की तुलना में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है। इससे पहले, 2024 में उत्तराखंड बोर्ड ने 30 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। यह पहली बार था जब बोर्ड ने अप्रैल में नतीजे घोषित किए थे।

इससे पहले के वर्षों में बोर्ड मई/जून में नतीजे घोषित करता आया था। हालांकि, इस बार बोर्ड ने न केवल अप्रैल में नतीजे घोषित किए बल्कि पिछले वर्ष की तुलना में 11 दिन पहले रिजल्ट जारी किया है। नीचे देखें पिछले वर्षों में कब-कब आया रिजल्ट:
  • 2025 – 19 अप्रैल, 2025 (सुबह 11 बजे)
  • 2024 – 30 अप्रैल, 2024
  • 2023 – 25 मई, 2023
  • 2022 – 6 जून, 2022
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका, ग्राफिक से समझें हर एक स्टेप 

दो लाख 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम चार अप्रैल को पूरा हो गया। रामनगर बोर्ड की डाटा पंचिंग की प्रक्रिया से रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है।

UK Board 10th Toppers 2025: ये हैं हाईस्कूल के टॉप थ्री स्टूडेंट्स

  • विवेकानंद वीएमआईसी मंडलशेरा बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और जतिन जोशी, एचजीएस एसवीएम आईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया।
  • कनक लता एसवीएमआईसी नई टिहरी टिहरी गढ़वाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • दिव्यम गोस्वामी, गणेश दत्त एसवीएमआईसी उत्तरकाशी, प्रिया सीऐआईसी अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग और दीपा जोशी पीपी एसवीएमआईसी नानकमत्ता उधमसिंह नगर में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। 

UK Board 12th Toppers 2025: ये हैं इंटरमीडिएट के टॉप थ्री स्टूडेंट्स

  • राजकीय इंटर कॉलेज भादसी देहरादून की अनुष्का राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
  • केशव भट्ट एसपीआईसी काबरी ग्रांट देहरादून, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईंसी उत्तरकाशी की छात्रा कोमल कुमारी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश के छात्र आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान पाया। 
विज्ञापन

UK Board 10th, 12th Result 2025 Download: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां बोर्ड रिजल्ट वाले बटन पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें।
  • अब कक्षा 10वीं/12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें