फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UBSE Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में बीते साल पिछड़ गए थे लड़के, 10वीं 12वीं में छात्राएं रहीं थीं आगे

Thu, 25 May 2023 09:34 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttarakhand Board 10th 12th Result Last Years Pass Percentage: उत्तराखंड बोर्ड की ओर से बीते साल कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम 06 जून, 2022 को शाम 04 बजे जारी किए गए थे। बीते साल दोनों कक्षाओं के रिजल्ट में छात्राओं ने बाजी मारी थी। जबकि रिजल्ट में लड़के पिछड़ गए थे। 
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand Board 10th 12th Result Last Years Pass Percentage: उत्तराखंड बोर्ड की ओर से बीते साल कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम 06 जून, 2022 को शाम 04 बजे जारी किए गए थे। बीते साल दोनों कक्षाओं के रिजल्ट में छात्राओं ने बाजी मारी थी। जबकि रिजल्ट में लड़के पिछड़ गए थे। 

विज्ञापन



 

यूके बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2022 में पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 1,29,778 थी। इनमें से उपस्थित छात्रों की कुल संख्या 1,27,895 रही। जबकि कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 99,091 रही थी। यानी की रिजल्ट 77.47 फीसदी रहा था। हालांकि, लड़कों का पास प्रतिशत 71.12 फीसदी ही रहा था तो लड़कियों का पास प्रतिशत 84.06 फीसदी रहा था। 
 

यह भी पढ़ें : UK Board Result 2023 Live: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होगा, यहां मिलेगा सबसे पहले अपडेट

 




 

UK Board 10th Result 2023: एक नजर में पूरा रिजल्ट

  • यूके बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2022 तिथि : 28 मार्च से 19 अप्रैल, 2022
  • यूके बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 की तारीख : 06 जून, 2022 को शाम 4 बजे
  • पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या : 1,29,778
  • उपस्थित छात्रों की कुल संख्या : 1,27,895
  • उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या : 99,091
  • कुल पास प्रतिशत : 77.47%
  • लड़कों का पास प्रतिशत : 71.12%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत : 84.06%

 

वहीं 2022 में उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट में पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 1,13,164 थी। इनमें से उपस्थित छात्रों की कुल संख्या 1,11,688 रही। जबकि कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 92,296 रही थी। यानी की रिजल्ट 82.63 फीसदी रहा था। हालांकि, लड़कों का पास प्रतिशत 79.74 फीसदी ही रहा था तो लड़कियों का पास प्रतिशत 85.38 फीसदी रहा था। 


यह भी पढ़ें : UK Board Result 2023 Live Update: UBSE Uttarakhand Board Class 10th 12th Result Today at ubse.uk.gov.in 



 
 

UK Board 12th Result 2023: एक नजर में पूरा रिजल्ट

  • यूके बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 तिथि : 28 मार्च से 19 अप्रैल, 2022
  • यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2022 : 06 जून, 2022 शाम 4 बजे
  • पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या : 1,13,164
  • उपस्थित छात्रों की कुल संख्या : 1,11,688
  • उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या : 92,296
  • कुल पास प्रतिशत : 82.63%
  • लड़कों का पास प्रतिशत : 79.74%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत : 85.38%

 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें