फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TSPSC Paper Leak: पेपर लीक मामले राज्यपाल का सख्त आदेश, टीएसपीएससी सचिव से 48 घंटे में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Tue, 14 Mar 2023 10:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Raj Bhavan Seeks detailed report in TSPSC Paper Leak Case: पेपर लीक मामले राज्यपाल का सख्त आदेश, टीएसपीएससी सचिव से 48 घंटे में मांगी विस्तृत रिपोर्ट
विज्ञापन
Tamilisai Soundararajan, Governor - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TSPSC Paper Leak Case Telangana Raj Bhavan Seeks Detailed Report : टीएसपीएससी पेपर लीक मामले (TSPSC Paper Leak Case) को लेकर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने सख्ती रूख अपनाया है। राज्यपाल के निर्देश पर तेलंगाना राजभवन (Telangana Raj Bhavan) ने तेलंगाना लोक सेवा आयोग (TSPSC) के सचिव को पत्र लिख कर गहन जांच करने का आदेश दिया है और विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है। 

विज्ञापन


 

   
 

 

राज्यपाल ने टीएसपीएससी सचिव से 48 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की 

तेलंगाना राजभवन की ओर से टीएसपीएससी सचिव को जारी पत्र में राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के अलावा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए प्रस्तावित सुधारात्मक उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए भी निर्देशित किया है। राज भवन ने तेलंगाना लोक सेवा आयोग के सचिव से पेपर लीक मामले में 48 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब भी की है। 
 
विज्ञापन

पेपर लीक में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया

इससे पहले हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) के दो कर्मियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये कथित रूप से TSPSC के सहायक अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने में शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चार हार्ड ड्राइव, तीन लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

डीसीपी दक्षिण-पश्चिम किरण खरे ने बताया कि उन्होंने प्रश्न पत्र को कंप्यूटर से एक पेन-ड्राइव में स्थानांतरित कर दिया और बाद में इसे रेणुका और उनके पति ढाक्या को सौंप दिया, जिन्होंने उन्हें दो मार्च को शुरू में पांच लाख रुपये और छह मार्च को पांच लाख रुपये का भुगतान किया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें