फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TSPSC Group 2 Exam 2023: टीएसपीएससी ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होंगी संशोधित तारीखें

Thu, 28 Dec 2023 05:00 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TSPSC Group 2 Exam 2023 Postponed: टीएसपीएससी ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा दूसरी बार स्थगित कर दी गई है। आयोग जल्द ही नई तारीखें जारी करेगा।
विज्ञापन
TSPSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TSPSC group 2 Services Exam 2022 Postponed: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) ने ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। टीएसपीएससी परीक्षा 06 और 07 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली थी। इससे पहले परीक्षा नवंबर में आयोजित होने वाली थी, हालांकि, राज्य विधानसभा चुनावों के कारण इसे जनवरी तक के लिए टाल दिया गया था।

विज्ञापन

TSPSC Group 2 Exam दो चरणों में परीक्षा

टीएसपीएससी ग्रुप 2 चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू। इंटरव्यू के बाद, टीएसपीएससी ग्रुप 2 भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची निर्धारित करने के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में उम्मीदवारों के कुल अंकों पर विचार किया जाएगा।

TSPSC Group 2 Exam 2023 परीक्षा विवरण

पहले चरण में 600 अंकों की लिखित परीक्षा होती है। लिखित परीक्षा में चार पेपर शामिल होंगे- सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता; इतिहास, राजनीति और समाज; अर्थव्यवस्था और विकास, तेलंगाना आंदोलन और राज्य गठन इनमें से प्रत्येक पेपर में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक पेपर कुल 150 अंकों का होता है। 

उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और पेपर की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। लिखित परीक्षा के समापन के बाद, परीक्षा चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू राउंड कुल 75 अंकों का होगा।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें