अवकाश के दिन भी होगी बोर्ड परीक्षा
तेलंगाना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि बीएसई तेलंगाना 23 मई से 01 जून तक टीएस एसएससी परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर 12:45 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। टीएस एसएससी की परीक्षा, मई 2022 समय-सारिणी के अनुसार सख्ती से आयोजित की जाएगी। भले ही सरकार टाइम-टेबल में अंकित किसी भी तारीख के संबंध में कोई भी सार्वजनिक अवकाश या सामान्य अवकाश घोषित कर दे, तब भी परीक्षा समय पर आयोजित की जाएगी।
प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा
उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश पाने के लिए अपने साथ अपने प्रवेश पत्र और एक अन्य वैध पहचान पत्र साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं और इसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।