तेलंगाना सरकार ने ग्यारहवीं कक्षा के सभी छात्रों को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने का निर्णय लिया है। कोरोना वायरस की वजह से इस साल ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा और सभी छात्रों को 12वीं कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। इससे पहले सूबे की सरकार ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द किया था और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की थी। वहीं, सरकार ने अधिकारियों से 12वीं कक्षा के मूल्यांकन के लिए मूल्यांकन मानदंड सरकार के अप्रूवल के लिए भेजने के लिए कहा है।
इसे भी पढ़ें-एकेटीयू : फाइनल ईयर की सेमेस्टर परीक्षा 20 जुलाई से, डेढ़ घंटे का होगा पेपर, पूछे जाएंगे 50 सवाल
सरकार ने टीएसबीआईई को मौजूदा स्थिति के कारण ग्यारहवीं से बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों को प्रमोट करने के लिए नोटिस जारी करने के लिए भी कहा है। जानकारी के अनुसार, टीएस बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन टीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा बाद में आयोजित करेगा। जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उन्हें परीक्षा में शामिल होना होगा। हालांकि वर्तमान में सभी को पदोन्नत किया जाएगा और 12 वीं कक्षा में पढ़ाई की अनुमति दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु 10वीं परिणाम 2021: जानिए, कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? कैसे मिलेगा 11वीं में
आपको बता दें कि तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने टीएस द्वितीय वर्ष की इंटर परीक्षा को 8 जून को रद्द कर दिया था। राज्य सरकार ने इसके बजाय पूर्वनिर्धारित वस्तुनिष्ठ मानदंडों के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन करने का निर्णय लिया था। हालांकि, मूल्यांकन मानदंड अभी तक बोर्ड द्वारा साझा नहीं किए गए हैं। यह कदम तब आया जब देश के लगभग सभी राज्यों ने सीबीएसई के बाद अपने यहां की बारहवीं बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया था। महाराष्ट्र और यूपी जैसे बड़े बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी।