फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TS EAMCET Counselling 2024: टीएस ईएएमसीईटी काउंसलिंग के लिए होगी इन दस्तावेजों की जरूरत, आज से करें पंजीकरण

Thu, 04 Jul 2024 11:38 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TSCHE EAMCET Counselling 2024: तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद आज से तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2024 है।
विज्ञापन
Counselling (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TS EAMCET Counselling 2024: तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद (TSCHE) आज, 4 जुलाई से तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAPCET 2024) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पास करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट tgeapcet.nic.in. के माध्यम से काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन

नोट कर लें ये तारीख

टीएस ईएएमसीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, चॉइस-फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग शामिल है। रजिस्ट्रेशन, फीस का भुगतान और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए स्लॉट बुक करने की आखिरी तारीख 12 जुलाई है।

TS EAMCET Counselling 2024: काउंसलिंग के फेज 1 का शेड्यूल

प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए ऑनलाइन सबमिशन 4 से 12 जुलाई
पूर्व-बुक किए गए स्लॉट के लिए प्रमाण पत्र सत्यापन 6 से 13 जुलाई
सत्यापन के बाद विकल्प प्रविष्टि 8 से 15 जुलाई
विकल्पों की फ्रीजिंग 15 जुलाई
अनंतिम सीट आवंटन 19 जुलाई को या उससे पहले
ट्यूशन शुल्क भुगतान और स्व-रिपोर्टिंग 19 से 23 जुलाई
विज्ञापन

TS EAMCET काउंसलिंग 2024 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए समय से पहले नीचे बताए दस्तावेजों की फाइलें तैयार रखनी चाहिए -
  • तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAPCET) रैंक कार्ड 2024
  • तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAPCET) हॉल टिकट 2024
  • आधार कार्ड
  • SSC या इसके समकक्ष मार्कशीट
  • 6वीं कक्षा से इंटर-स्टडी सर्टिफिकेट
  • इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष मेमो-कम-पास सर्टिफिकेट
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (T.C)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शारीरिक रूप से विकलांग (PH)/सशस्त्र कर्मियों के बच्चे (CAP)/NCC/खेल/अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें