TS EAMCET 2023 Counselling: तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (टीएससीएचई) ने टीएस ईएएमसीईटी काउंसलिंग 2023 के पहले चरण के लिए सोमवार, 26 जून को ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवारों को tseamcet.nic.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, बुनियादी जानकारी भरने, प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करने और स्लॉट बुकिंग, हेल्पलाइन सेंटर का चयन करने और प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए तारीख और समय चुनने की अंतिम तिथि पांच जुलाई है।