फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2023: आईआईटी-एनआईटी का पहला मॉक सीट आवंटन जारी, एक लाख 55 हजार 778 विद्यार्थी हुए शामिल

Mon, 26 Jun 2023 11:13 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA Counselling 2023: आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई के कुल 116 कॉलेजों की 57 हजार से अधिक सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग का पहला मॉक सीट आवंटन जारी किया जा चुका हैं।
विज्ञापन
JoSAA Counselling 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Counselling IIT NIT Admission 2023: देश के कुल आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई के कुल 116 कॉलेजों की 57 हजार से अधिक सीटों के लिए करवाई जा रही जोसा काउंसलिंग के पहला मॉक सीट आवंटन जारी किया जा चुका हैं।

विज्ञापन

करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया की जारी किए गए मॉक सीट अलोकेशन में कुल एक लाख 55 हजार 778 विद्यार्थियों की एक करोड़ 62 लाख 68 हजार 517 च्वॉइसेज को शामिल कर आवंटन दिया गया है। 

पहली मॉक सीट आवंटन के बाद स्टूडेंट्स अपनी भरी हुई कॉलेज च्वॉइस को एक बार अवश्य चेक कर लेवे की उन्हें पहले मॉक सीट आवंटन में जिस कॉलेज ब्रांच का आवंटन हुआ है उनसे ऊपर कोई ऐसी कोई च्वॉइस तो नहीं है जो मिली ब्रांच से प्राथमिकता में कम हो एवं मिली ब्रांच से नीचे कोई कॉलेज ब्रांच की च्वॉइस ऐसी तो नहीं है जो उस मिली ब्रांच से प्राथमिकता में ऊपर भरनी थी। 

क्योंकि एक बार लॉक करने पर भरी ब्रांच में कोई बदलाव संभव नहीं है। यह जोसा काउंसलिंग छह राउंड में संपन्न होगी। च्वॉइस फिलिंग का अंतिम मौका 28 जून शाम 5 बजे तक रहेगा। इस वर्ष विद्यार्थी 119 कॉलेजों की 813 ब्रांचेंज की च्वॉइसेज भर सकते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष भी कॉलेज में रिपोर्टिंग ऑनलाइन होगी

काउंसलर अमित आहूजा ने बताया की इस वर्ष भी आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए प्रथम राउंड का सीट आवंटन 30 जून को घोषित किया जाएगा। प्रथम राउंड सीट आवंटन के पश्चात विद्यार्थियों को 30 जून से 04 जुलाई के मध्य ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी ही होगी। ऑनलाइन रिपोर्टिंग में स्टूडेंट्स को सीट एक्सेप्टेन्स फीस जमा कर सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। जोसा द्वारा उनके डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई कर उनकी आवंटित सीट कंफर्म की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें