फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu 12th Results 2023: कल जारी होगा तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Sun, 07 May 2023 12:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TN 12th Result 2023: तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय, TN DGE कल यानी 8 मई, 2023 को सुबह साढ़े नौ बजे तमिलनाडु HSE+2 परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TN 12th Result 2023: तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय, TN DGE कल यानी 8 मई, 2023 को सुबह साढ़े नौ बजे तमिलनाडु HSE+2 परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की तारीख और समय की पुष्टि पिछले सप्ताह की गई थी। छात्र ध्यान दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, आपको अपना रोल नंबर और पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करने होंगे।

विज्ञापन

इस साल लगभग 8.8 लाख छात्र कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा राज्य के 3169 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे।
 

तमिलनाडु 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2023 को पास करने के लिए, छात्रों को कुल 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे और यदि वे आवश्यक अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, तो छात्रों को पूरक परीक्षा देनी होगी। परीक्षा TN DGE द्वारा 13 मार्च, 2023 से 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। परिणाम राज्य शिक्षा मंत्री और टीएनडीजीई बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

TN 12th Result ऐसे करें चेक

सबसे पहले टीएन बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in पर जाएं।

तमिलनाडु एचएससी परिणाम 2023 लिंक पर टैप करें।

अब एक लॉगइन विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी।

संबंधित क्षेत्रों में जन्म तिथि के बाद अपना पंजीकरण नंबर भरें और फिर विवरण दर्ज करें।

TN 12वीं का रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

विवरणों को क्रॉस चेक करें।

आगे के संदर्भों के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें