फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों ने लाइव देखी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, देखें देशभक्ति व जोश से भरी वो खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 13 Aug 2019 11:36 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
स्पेस थीम पार्क, इसरो - फोटो : इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई 2019 को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर किया। श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड से यह प्रक्षेपण हुआ। जिस रॉकेट से चंद्रयान-2 को प्रक्षेपित किया गया, उसका नाम बाहुबली रखा गया था। इसरो ने पहले भी कई मिशन लॉन्च किए हैं।


लेकिन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग खास रही। क्योंकि इस बार इसरो ने आम लोगों के लिए अपने दरवाजे खोले। स्कूल स्टूडेंट्स और आम लोगों को भी रॉकेट लॉन्चिंग देखने का सुनहरा अवसर दिया। यह नजारा वाकई बेहद खूबसूरत था। आगे देखें भारत और भारतीयों के गर्व के पलों की वो खूबसूरत तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 11
विजिटर्स गैलरी, स्पेस थीम पार्क - फोटो : इसरो
बता दें कि इसरो ने सतीश धवन स्पेस सेंटर में एक स्पेस थीम पार्क बनाया है। कुछ दिनों पहले ही इस थीम पार्क की शुरुआत की गई है। ताकि इस थीम पार्क में बैठकर इसरो के लॉन्च देख सकें।
विज्ञापन

3 of 11
लॉन्च देखने स्पेस थीम पार्क पहुंचे स्कूल स्टूडेंट्स - फोटो : इसरो
फिलहाल इस थीम पार्क की क्षमता पांच हजार लोगों की है। बाद में इसे बढ़ाकर 10 हजार करने की योजना है।

4 of 11
स्पेस थीम पार्क, इसरो - फोटो : इसरो
पहली बार में ही रॉकेट लॉन्चिंग देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। पांच हजार क्षमता वाले पार्क के लिए इसरो के पास करीब आठ हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रॉकेट की लाइव लॉन्चिंग देखने के लिए इसरो ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक दिया था।
विज्ञापन

5 of 11
स्पेस थीम पार्क की विजिटर्स गैलरी में दर्शकों की भीड़ - फोटो : इसरो
कैसा है स्पेस थीम पार्क
सतीश धवन स्पेस सेंटर में बने इस स्पेस थीम पार्क में रॉकेट गार्डन, लॉन्च व्यू गैलरी, स्पेस म्यूजियम बनाए गए हैं। आगे समझें कहां क्या देख सकते हैं...
विज्ञापन

6 of 11
स्पेस थीम पार्क, इसरो - फोटो : इसरो
रॉकेट गार्डनः यहां इसरो के सभी प्रक्षेपण यान SLV, ASLV, PSLV, GSLV, Mk-III के 1:1 मॉडल देखे जा सकते हैं। यहां इसरो के प्रक्षेपण यानों के रेप्लिका रखे गए हैं।
विज्ञापन

7 of 11
लॉन्च देखने के लिए लोगों का जुनून - फोटो : इसरो
लॉन्च व्यू गैलरी : यह दर्शक दीर्घा है, जहां से हजारों लोग एक साथ बैठकर रॉकेट लॉन्चिंग को लाइव देख सकते हैं।

8 of 11
चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग - फोटो : इसरो
स्पेस म्यूजियम : इस म्यूजियम में इसरो के शुरुआती दौर से लेकर नवीनतम स्पेस प्रोग्राम तक देखे जा सकते हैं। इस हिस्से में भारतीय अंतरिक्ष की कहानी छह हिस्सों में दिखाई गई है। इनमें इतिहास, शिक्षा, टेक्नोलॉजी, एप्लीकेशंस, ग्लोबल और भविष्य जैसे सेक्शन हैं।

9 of 11
स्पे - फोटो : इसरो
चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पहला मौका थी जब आम लोगों ने इसे लाइव देखा। एक तरह रॉकेट की लॉन्चिंग और दूसरी तरफ हजारों लोगों से भरा यह स्पेस थीम पार्क। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक के हाथों में शान से लहराता तिरंगा। वाकई यह नजारा हर किसी में देशभक्ति का जज्बा और जोश भर देने वाला रहा।

10 of 11
स्पेस थीम पार्क, इसरो - फोटो : इसरो
स्कूलों से भी स्टूडेंट्स को यहां ले जाया गया था। ताकि देश के ये भविष्य, वर्तमान में गौरव के इन पलों को जी सकें और इन्हें अपने जेहन में ताजा रख सकें। ये पल उन्हें हमेशा स्पेस साइंस में योगदान देने के लिए और इसकी तरफ रुचि पैदा करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

11 of 11
स्टूडेंट्स से भरी स्पेस थीम पार्क की विजिटर्स गैलरी - फोटो : इसरो
गौरतलब है कि इसरो ने पिछले कुछ समय में स्टूडेंट्स को स्पेस साइंस से जोड़ने के लिए कई पहल की है। यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम इनमें सबसे अहम है। इसके जरिए स्टूडेंट्स एक निर्धारित समय इसरो में बिताते हैं। इस दौरान उन्हें इसरो की कार्यशैली, अंतरिक्ष और रॉकेट साइंस के बारे में बेसिक नॉलेज दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें