फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 अगस्त से होंंगी तकनीकी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, 2 से 7 सेमेस्टर के विद्यार्थी होंगे प्रोन्नत

Mon, 27 Jul 2020 06:30 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में तकनीकी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 24 अगस्त से आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। तकनीकी-शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितयों और छात्रों के हितों को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही 2 से 7 सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अंतरिक मूल्यांकन एवं पिछले साल के उनके प्रर्दशन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


यशोधरा राजे सिंधिया ने आगे कहा कि जो छात्र ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में भाग नहीं ले पाएंगे, उन विद्यार्थियों के लिए 15 से 23 सितंबर के बीच विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास कोरोलिन खोंगवार देशमुख ने परीक्षा की तारीखों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बी.फर्मिसी की सैद्धांतिक परीक्षाएं 24,26,28 एवं 31 अगस्त, 2020 एवं 02 सितम्बर, 2020 को होंगी। बी.ई. की सैद्धांतिक परीक्षाएं 24,26,28 एवं 31 अगस्त को आयोजित होगी। इन विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं 04 सितम्बर से 09 सितम्बर, 2020 के मध्य होंगी। डिप्लोमा कोसर्स की सैद्धांतिक परीक्षाएं 27 अगस्त से 07 सितम्बर और प्रायोगिक परीक्षाएं 08 सितम्बर से 14 सितम्बर, 2020 तक होंगी।
विज्ञापन


 

बी.ई. की सैद्धांतिक परीक्षाएं                                                                     24, 26, 28 एवं 31 अगस्त                       
बी.फर्मिसी की सैद्धांतिक परीक्षाएं 24, 26, 28 एवं 31 अगस्त एवं 02 सितंबर, 2020
प्रायोगिक परीक्षाएं 04 सितम्बर से 09 सितंबर, 2020
डिप्लोमा सैद्धांतिक परीक्षाएं 27 अगस्त से 07 सितंबर, 2020 
डिप्लोमा प्रायोगिक परीक्षाएं 08 सितंबर से 14 सितंबर, 2020 
उक्त परीक्षाओं में सम्मिलित न हो पाने वाले छात्रों के लिए विशेष परीक्षाएं (ऑनलाइन/ऑफलाइन) 15, 17, 19, 21 एवं 23 सितंबर, 2020


वहीं शैक्षणिक सत्र 2020-21 के सेमेस्टर 3,5 और 7 तक के छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं 17 अगस्त, 2020 से प्रारंभ होंगी। वहीं सत्र 2021 के पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 अक्तूबर, 2020 से शुरू होंगी।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें