Territorial Army Officer Exam Admit Card Out: प्रादेशिक सेना में अधिकारियों की भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने हॉल टिकट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रादेशिक सेना में अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्तूबर, 2023 को शुरू हुई, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर, 2023 तक थी। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 19 पदों को भरना है।
Territorial Army परीक्षा पैटर्न
प्रादेशिक सेना में अधिकारी भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न कुल 100 अंकों के होंगे। कवर किए गए विषयों में रीजनिंग, प्रारंभिक गणित, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी शामिल हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए दिए अंकों में से एक तिहाई (0.33%) की कटौती की जाएगी, यानी की माइनस मार्किंग होगी।
प्रादेशिक सेना में अलग-अलग पदों पर वेतन
-
लेफ्टिनेंट: लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ
-
कैप्टन: लेवल 10ए के तहत , 61,300 रुपये से 1,93,900 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ
-
मेजर: लेवल 11 के तहत , 69,400 रुपये से 2,07,200 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ
-
लेफ्टिनेंट कर्नल: लेवल 12ए के तहत, 1,21,200 रुपये से 2,12,400 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ
-
कर्नल: लेवल 13 के तहत, 1,30,600 रुपये से 2,15,900 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ
-
ब्रिगेडियर: लेवल 13ए के तहत, 1,39,600 रुपये से 2,17,600 रुपये, 15,500 रुपये के भत्ते के साथ