एक ओर जहां देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के ताजा मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में सरकारें लॉकडाउन के पिछले साल बंद किए गए बच्चों के स्कूल फिर से खोलने जा रही हैं। स्कूल पुन: खोले जाने का ताजा मामला तेलंगाना का है। यहां राज्य सरकार ने उच्च प्राथमिक कक्षाओं के स्कूल पुन: खोलने का फैसला किया है।