फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: सरकार ने रद्द की 12वीं की परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास होंगे छात्र

Wed, 09 Jun 2021 02:10 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाद अब तेलंगाना बोर्ड ने भी बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाद अब तेलंगाना बोर्ड ने भी बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। सूबे की सरकार ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। इससे पहले कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए अप्रैल में सरकार ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। अब बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द किया गया है और विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। हालांकि, अभी बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए आंतरिक मूल्यांकन मानदंड की घोषणा होना बाकी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: आईएनआई सीईटी प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड


इससे पहले तेलंगाना सरकार ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया था। वहीं, आंध्र प्रदेश ने अभी तक बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। बता दें कि 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद से आईसीएसई बोर्ड ने भी बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। प्रधानमंत्री की सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद से राज्यों के बोर्ड पर भी बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का दबाव बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीए फाउंडेशन और फाइनल एग्जाम: फिर से खुली एप्लीकेशन विंडो, बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र

इसके बाद यूपी बोर्ड, मध्यप्रदेश बोर्ड, पश्चिम बंगाल बोर्ड, हरियाणा बोर्ड, उत्तराखंड बोर्ड सहित करीब 14 बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें