फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Suicide: 8वीं की परीक्षा में फेल होने पर किशोर ने कथित तौर पर की आत्महत्या; पुलिस कर रही मामले की जांच

Mon, 31 Mar 2025 02:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Madhya Pradesh: जबलपुर में एक किशोर ने कक्षा 8वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिणाम शुक्रवार को आए थे। किशोर ने शनिवार को आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Suicide: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कक्षा 8वीं की परीक्षा में फेल होने पर एक 13 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार को माढ़ोताल थाना क्षेत्र के भोला नगर क्षेत्र में हुई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक बीएस गथोरिया ने बताया कि दर्जी के बेटे ने घर में अकेले होने पर दुपट्टे का इस्तेमाल कर लोहे की रॉड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो बड़ा भाई दीवार फांदकर अंदर गया

अधिकारी ने बताया कि किशोर बड़ा भाई स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। जब वह शाम को घर पहुंचा तो दरवाजा न खुलने पर वह दीवार फांदकर घर में घुसा। उसने अपने छोटे भाई को फांसी पर लटका हुआ पाया और उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही पुलिस

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, लड़का कक्षा 8वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गया था, जिसके परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए थे और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें