फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher's Day 2023: शिक्षक दिवस को कितना जानते हैं आप, दीजिए इन आसान से सवालों के जवाब

Tue, 05 Sep 2023 07:16 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Teacher's Day 2023: भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन से जुड़े कई सवाल अक्सर परीक्षा में पूछ लिए जाते हैं। ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न नीचे दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
teachers day - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Teacher's Day Quiz 2023: भारत 1962 से शिक्षक दिवस मनाता आ रहा है। भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वह एक प्रसिद्ध विद्वान, भारत रत्न प्राप्तकर्ता, पहले उपराष्ट्रपति और स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। 1931 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति बने। भारत में साल 1948 में विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन किया गया था। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें 1961 में जर्मन बुक ट्रेड का शांति पुरस्कार मिला। डॉ. राधाकृष्णन 1962 में भारत के राष्ट्रपति बने। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि "शिक्षण एक पेशा नहीं है, जीवन का एक तरीका है"।

विज्ञापन

भारत में पहला शिक्षक दिवस कब मनाया गया था?

1. 1962
2. 1972
3. 1965
4. 1975
उत्तर. 1

शिक्षक दिवस के दिन किन महापुरुष का जन्मदिन होता है?

1. जवाहरलाल नेहरू का
2. इंदिरा गांधी का
3. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का
4. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. 3

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं:

1. वह भारत के पहले उपराष्ट्रपति बने और भारत की संविधान सभा के लिए चुने गए।
2. 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
3. उन्हें 1961 में जर्मन पुस्तक व्यापार में शांति पुरस्कार मिला।
4. सभी सही हैं
उत्तर. 4

किसने कहा था कि "शिक्षण कोई पेशा नहीं, जीवन जीने का एक तरीका है"?

1. डॉ. राधाकृष्णन
2. स्वामी विवेकानन्द
3. गुलजारीलाल नंदा
4. नरेंद्र मोदी
उत्तर. 4

डॉ. राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति कब बने?

1. 1952
2. 1962
3. 1972
4. 1982
उत्तर. 2

विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था?

1. 1928
2. 1935
3. 1948
4. 1950
उत्तर. 3

1931 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन किस विश्वविद्यालय के कुलपति बने?

1. मैसूर विश्वविद्यालय
2. आंध्र विश्वविद्यालय
3. कर्नाटक विश्वविद्यालय
4. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. 2
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

1. 14 नवंबर
2. 5 अक्टूबर
3. 5 सितम्बर
4. 5 अक्तूबर 
उत्तर. 4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें