आज का समय इंटरनेट का है, फिर चाहे वो पढ़ाई हो या मनोरंजन, किसी जगह की यात्रा हो या फिर दैनिक जीवन से जुड़ा कोई काम, यहां तक की परिवार के साथ बाहर खाने जाना हो या फिर परिवार के लिए कुछ बाहर से मंगाना हो । हमारा हरनिर्णय इंटरनेट से ही प्रभावित होता है । इसीलिए इंटरनेट एक बड़ा व्यवसाय बन के उभर रहा है । खास तौर पर यूट्यूब एक ऐसा माध्यम बन चुका है जो कि सूचना के सबसे बड़े स्रोत का रूप ले चुका है । जहां हर न्यूज चैनल यूट्यूब के माध्यम से सूचना का प्रचार प्रसार कर रहे हैं तो वहीं यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनकर भी उभरा है जो कि आम लोगों को भी अपनी प्रतिभा को एक बड़े दर्शक समूह के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर देता है ।
Tams
- फोटो : Tams
सिर्फ यूट्यूब ही नहीं इंटरनेट ऐसे कई माध्यम हमे देता है जिससे हम बिना किसी पर निर्भर हुए, बिना बहुत ज्यादा पैसा खर्च किए अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं और अपनी आजीविका कमा सकते हैं । यूट्यूब, ब्लॉगिंग, व्लॉगिंग (वीडियो ब्लॉगिंग) ट्रैवेल व्लागर, आदि कई ऐसे माध्यम है जिनके इस्तेमाल से आप नई ऊचाइयों को छू सकते हैं । ऐसे कई लोग हुए हैं जिन्होने समय के इस परिवर्तन को समझा और आज सफलता की सीढिया चढ़ कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं । भुवन बाम (बीबी की वाइन्स) ध्रुव राठी,रोमन सैनी (अनएकेडमी) आदि कई ऐसे नाम हैं जिन्होने बहुत ही कम समय में इन प्लेटफॉर्मों का प्रयोग कर एक सफल व्यक्ति बन चुके हैं ।
TAMS
- फोटो : TAMS
जहां पर इन्हें अपनी जॉब सिक्योरिटी को लेकर चिंतित नहीं होना होता, जहां इन्हें छुट्टियों को लेकर परेशान नहीं होना पड़ता । यूट्यूब और ब्लॉगिंग में अवसर तो बहुत हैं बस आवश्यकता है तो सिर्फ अपने अंदर की प्रतिभा को पहचानने की, साथ ही इन प्लेटफॉर्मों के बारे में जानने की । यूट्यूब, ब्लॉगिंग, गूगल एडवर्ड्स के पेचींदा नियमो के बारे में सही जानकारी आप की सफलता के अवसरों को कई गुना बढ़ा देती है ।
TAMS
- फोटो : TAMS
कई सारे संस्थान इस बारे में बताने का दावा तो करते हैं लेकिन उन संस्थानों के चुनाव के बारे में सचेत रहने की नितांत आवश्यकता है । इन नियमों के बारे में वही व्यक्ति ही सही से बता सकते हैं जो इस क्षेत्र से जुड़े रहे हों, जिन्हें इस क्षेत्र की जानकारी हो । यूट्यूब, ब्लॉगिंग का क्षेत्र हमें आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है, तो फिर इस क्षेत्र के बारे सीखने मे देर किस बात की । उचित संस्थान का चुनाव कर इस क्षेत्र के नियमों को सीखकर अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने रखिए और सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते जाइए
(Advertorial)