फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Admissions 2019 : मॉप-अप काउंसलिंग परिणाम जारी

Tue, 20 Aug 2019 03:02 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने पूरे भारत के चिकित्सा संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मॉप-अप परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) क्लियर करने के बाद काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम को mcc.nic.in वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


मॉप-अप राउंड की लिस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 21 से 26 अगस्त के बीच अपने मूल दस्तावेजों के साथ कॉलेज आवंटित विश्वविद्यालय में उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अपने मूल दस्तावेजों को आवश्य साथ ले जाएं। एमसीसी में एनईईटी मॉप-अप-पंजीकरण 16 अगस्त तक समाप्त कर दिया गया था। लेकिन इस की तिथि को 18 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था।

आपको बता दें कि परिणाम के अनुसार कुल 2,004 छात्रों को कॉलेज आवंटित किए गए हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2019 में उत्तीर्ण होने वाले लगभग 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जून में शुरू हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET काउंसलिंग 2019 परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार दिए गई आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर दिए गए यूजी प्रवेश वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : नीचे अनंतिम परिणाम एमओपी-अप राउंड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब आपका परिणाम एक पीडीएफ प्रारूप में होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
NEET काउंसलिंग 2019 परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें : विज्ञापन से कमा सकते हैं नाम और दाम, 12वीं के बाद सुनहरा मौका कर रहा है आपका इंतजार

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें