फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN NEET UG Counselling 2023: एमबीबीएस-बीडीएस दाखिले के लिए पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट जारी, ऐसे करें चेक

Sun, 06 Aug 2023 01:01 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TN NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय ने तमिलनाडु नीट यूजी काउंसलिंग का परिणाम 2023 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TN NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय ने तमिलनाडु नीट यूजी काउंसलिंग के सीट आवंटन का परिणाम 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल tnmedicalselection.net पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि के साथ तमिलनाडु नीट काउंसलिंग सीट आवंटन की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन

तमिलनाडु नीट काउंसलिंग 2023 एमबीबीएस/बीडीएस सरकारी कोटा और प्रबंधन कोटा के लिए आवंटित उम्मीदवारों की अंतरिम सूची पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। अंतरिम आवंटन पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 07 से 11 अगस्त, 2023 तक उपलब्ध होगी।

जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 के तहत सीट आवंटित की गई है, उन्हें 11 अगस्त (शाम 5 बजे) तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेज सत्यापन आवंटित कॉलेजों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने चयनित कॉलेजों में शामिल होने के समय सत्यापन के लिए दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रति के साथ अपने मूल दस्तावेज ले जाने होंगे।

बता दें कि उपलब्ध खाली सीटों के आधार पर TN NEET काउंसलिंग 2023 का एक और राउंड और एक मॉप-अप राउंड होगा। डीएमईआर तमिलनाडु के अनुसार, "जिन अभ्यर्थियों ने राउंड 1 में किसी भी स्व-वित्तपोषित एमबीबीएस (श्रेणी बी) का विकल्प नहीं चुना है, उन्हें राउंड 2 में उस श्रेणी के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।" तमिलनाडु एमबीबीएस सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, नीट यूजी स्कोर, राज्य योग्यता रैंक, आरक्षण और प्राधिकरण द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों के आधार पर घोषित किया जाता है।
विज्ञापन

TN NEET UG Counselling 2023 ऐसे करें चेक

  • टीएन डीएमईआर के आधिकारिक पोर्टल - tnmedicalselection.net पर जाएं।

  • 'नोटिफिकेशन' के तहत तमिलनाडु एनईईटी यूजी काउंसलिंग परिणाम 2023 लिंक पर जाएं।

  • लिंक पर क्लिक करने पर सीट आवंटन पेज पर पहुंच जाएगा।

  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • तमिलनाडु नीट यूजी काउंसलिंग 2023 अंतरिम आवंटित सूची पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी।

  • टीएन नीट काउंसलिंग 2023 परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।

  • भविष्य में उपयोग के लिए TN NEET UG सीट आवंटन परिणाम का प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें