तमिलनाडु इंजीनियरिंग सेमेस्टर परीक्षाएं 25 मई से ऑनलाइन मोड में आयोजित हो सकती हैं। सभी संबद्ध यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन 25 मई से शुरू हो सकता है। कोरोना वायरस को देखते हुए इंजीनियरिंग की सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जा सकती हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण सूबे के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।