फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swayam July 2021: एनटीए ने स्वयं पाठ्यक्रम के पंजीकरण की तारीख बढ़ाई, जानिए कब तक है आवेदन का मौका

Tue, 11 Jan 2022 06:41 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एनटीए ने स्वयं जुलाई 2021 सेमेस्टर की प्रवेश परीक्षा की पंजीकरण की तारीख 17 जनवरी, 2022 तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
SWAYAM July 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने उम्मीदवारों के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जुलाई, 2021 सेमेस्टर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र स्वयं परीक्षा के लिए 17 जनवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। जिन भी छात्रों ने अब तक स्वयं जुलाई 2021 सेमेस्टर के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है। वह आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों की स्वयं जुलाई 2021 सेमेस्टर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 18 और 19 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। सेमेस्टर परीक्षा के लिए उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर आवेदन करें।  इससे पहले एनटीए ने छात्रों के लिए 2 जनवरी, 2022 तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की थी। 

विज्ञापन

किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज के छात्र, जो भी स्वयं के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। वह अपने पाठ्यक्रम के क्रेडिट ट्रांसफर का भी लाभ उठा सकते हैं। शिक्षाविद और नौकरीपेशा से जुड़े लोग स्वयं 2021 पाठ्यक्रम से फायदा उठा सकते हैं। 

 

SWAYAM July 2021 की ऑनलाइन होगी सेमेस्टर परीक्षा  

स्वयं जुलाई, 2021 सेमेस्टर पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले छात्र इस बात का ध्यान रखें कि इसकी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड पर परीक्षा से जुड़ी ही सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। 

 

विज्ञापन


SWAYAM July 2021 के सेमेस्टर के लिए को ऐसे करें पंजीकरण

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर उपलब्ध लिंक स्वयं के लिए लॉगिन- जुलाई 2021 सेमेस्टर पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • एक वैध ईमेल आईडी दर्ज करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़े।
  • सिस्टम से एक आवेदन अंक सामने प्रदर्शित होगा, उसे नोट करें और निर्देशानुसार विवरण दर्ज करें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन विवरण को अच्छी तरह से जांचें।
  • अब परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और अंत में स्वयं 2021 आवेदन पत्र जमा करें।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें