फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SWAYAM January 2025: स्वयं जनवरी सत्र की परीक्षा का कार्यक्रम जारी, नोट करें एग्जाम की सभी तिथियां

Mon, 21 Oct 2024 08:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SWAYAM January 2025: एनटीए ने स्वयं जनवरी 2025 सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, जनवरी सेमेस्टर की परीक्षा 17, 18, 24 और 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
Swayam January 2025 Semester Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SWAYAM January 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2025 सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, जनवरी सेमेस्टर की परीक्षा 17, 18, 24 और 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इस बीच, SWAYAM जुलाई 2024 सेमेस्टर के लिए पंजीकरण swayam.nta.ac.in. पर चल रहे हैं । उम्मीदवार 31 अक्तूबर, 2024 तक अपने आवेदन पत्र भर सकते हैं। सुधार विंडो 1 से 3 नवंबर, 2024 तक खुलेगी। परीक्षा 7, 8, 14 और 15 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक।

आवेदन शुल्क

सामान्य (UR) श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये (प्रति कोर्स) और अतिरिक्त कोर्स के लिए 600 रुपये (प्रति कोर्स) है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी-(NCL) श्रेणी के लिए शुल्क 500 रुपये (प्रति कोर्स) और अतिरिक्त कोर्स के लिए 400 रुपये (प्रति कोर्स) है।
विज्ञापन

एनटीए स्वयं जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण शुरू

पिछले हफ्ते की शुरुआत में, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) प्रोग्राम के जुलाई सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in. पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

पंजीकरण के लिए कुल 525 कोर्स उपलब्ध हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2024 है और परीक्षाएं 7, 8, 14 और 15 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक परीक्षा तिथि नोटिस देखने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें