फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2022: नीट पीजी परीक्षा टालने की मांग याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Tue, 08 Feb 2022 09:33 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2022: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने पहले चार फरवरी को मामले की सुनवाई की थी और मामले को मंगलवार, आठ फरवरी को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2022: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट परीक्षा 2022 को स्थगित करने और उम्मीदवार छात्रों को अनिवार्य इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार, आठ फरवरी को फिर से सुनवाई शुरू करेगा। यह याचिका एमबीबीएस छात्रों के एक समूह द्वारा दायर की गई थी। 

विज्ञापन

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने पहले चार फरवरी को मामले की सुनवाई की थी और मामले को मंगलवार, आठ फरवरी को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था। सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET PG 2022) परीक्षा मामले में सुनवाई की प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरू होगी। 

हालांकि, मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई लंबित है। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से नीट पीजी परीक्षा 2022 को पहले ही स्थगित किया जा चुका है। पहले नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 12 मार्च, 2022 को निर्धारित था, जिसे टाल दिया गया है। छात्रों की याचिका को देखते हुए केंद्र सरकार ने नीट पीजी परीक्षा प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा दिया था। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श के आधार पर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी का संशोधित शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

NEET PG परीक्षा 2022 का नया शेड्यूल

  • आवेदन करने की तारीख : 15 जनवरी से 15 मार्च, 2022
  • आवेदन पत्र में सुधार की तारीख : 29 मार्च से 7 अप्रैल, 2022
  • फोटो करेक्शन की आखिरी तारीख : 26 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2022
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख : 16 मई, 2022
  • नीट पीजी परीक्षा : 21 मई, 2022
  • नीट पीजी परिणाम : 20 जून, 2022
विज्ञापन

ऐसे समझें पूरा मामला

दरअसल, पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक छात्रों ने याचिका में दावा किया था कि कई एमबीबीएस स्नातक छात्र अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि पूरी न होने के कारण मार्च 2022 की नीट परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसलिए नीट पीजी 2022 की परीक्षा टाल देनी चाहिए और इंटर्नशिप की समय-सीमा बढ़ानी चाहिए। याचिकाकर्ताओं छात्रों का कहना था कि सैकड़ों एमबीबीएस स्नातक, जिनकी इंटर्नशिप कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाई गई उनकी ड्यूटी के कारण अटकी हुई थी। ऐसे सैकड़ों छात्र इस अनिवार्य इंटर्नशिप ड्यूटी को पूरा नहीं कर पाने के कारण नीट पीजी 2022 की परीक्षा में शामिल होने से चूक जाएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें