फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त अवसर देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार ,अभ्यावेदन प्रस्तुत करने की रहेगी स्वतंत्रता

Thu, 22 Jul 2021 05:49 PM IST
संजीव कुमार झा राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीर्ष अदालत ने इस संबंध में केंद्र सरकार और संघ लोक सेवा आयोग को किसी तरह का निर्देश देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Supreme Court on UPSC Civil Service Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अक्तूबर 2020 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में अपना अंतिम प्रयास देने वाले छात्रों को एक और अतिरिक्त प्रयास देने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने इस संबंध में केंद्र सरकार और संघ लोक सेवा आयोग को किसी तरह का निर्देश देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने इस संबंध में छात्रों को राहत देने से इनकार कर दिया है लेकिन छात्रों को संबंधित अथॉरिटी के समक्ष अभ्यावेदन(रिप्रेसेंटशन) प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता दी है। पीठ ने आग्रह किया कि अथॉरिटी कोविड-19  महामारी की स्थिति के मद्देनजर अतिरिक्त अवसर के लिए याचिका पर नरम रुख अपना सकते हैं।

दरअसल कुछ छात्रों ने यह कहते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था कि उनमें से कई कोविड महामारी के कारण हुई कठिनाइयों के कारण अक्तूबर 2020 की परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी नहीं कर सके। साथ ही कई ऐसे भी थे जो क्वारंटाइन या कोविड प्रोटोकॉल की पाबंदियों की वजह से परीक्षा नहीं दे सके। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार के अपने आदेश में यह भी कहा है कि हमने पहले ही इस मामले में अपना फैसला दे दिया है और बार-बार हम एक ही चीजों पर विचार नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें