फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2021: नीट-यूजी स्कोर में अनियमितता के आरोप को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

Mon, 10 Jan 2022 10:07 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मनोज स्वरूप ने कहा कि उन्हें ओएमआर शीट को शारीरिक रूप से छूने की अनुमति नहीं थी क्योंकि बीच में एक कांच की दीवार थी।
विज्ञापन
NEET UG 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को छह छात्रों द्वारा दायर उस रिट याचिका को खारिज कर दिया जिसमें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी(एनटीए) द्वारा उनके नीट-यूजी ओएमआर स्कोरकार्ड से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। याचिकाकर्ताओं ने यह आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था कि उत्तर कुंजी और अंतिम परिणामों के आधार पर गणना किए गए उनके अंकों में भारी अंतर है।

विज्ञापन


ओएमआर की प्रतियां उम्मीदवारों के ईमेल पर भेजी गई
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ ने रिट याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि एनटीए ने उम्मीदवारों को ओएमआर शीट दिखाई थी। एनटीए के वकील रूपेश कुमार ने पीठ को बताया कि उम्मीदवारों को एनटीए के कार्यालय में आमंत्रित किया गया था और उन्हें ओएमआर शीट का निरीक्षण करने की अनुमति दी गई थी। ओएमआर की स्कैन की गई प्रतियां उम्मीदवारों के ईमेल आईडी पर भी भेजी गई थीं।

शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ताओं की ओएमआर उत्तर पुस्तिका में उनके और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर के साथ उनके मूल लेखन के बारे में बताया गया है। पीठ ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि %प्रथम दृष्टया यह नहीं कहाजा सकता है कि एनटीए के बैक ऑफिस में छेड़छाड़ या हेरफेर का कोई कार्य हुआ।
विज्ञापन


15.44 लाख उम्मीदवारों में से केवल छह ने ही शिकायत की
पीठ ने यह भी कहा कि नीट-यूजी परीक्षा में बैठने वाले 15.44 लाख उम्मीदवारों में से केवल छह ने ही यह शिकायत की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मनोज स्वरूप ने कहा कि उन्हें ओएमआर शीट को शारीरिक रूप से छूने की अनुमति नहीं थी क्योंकि बीच में एक कांच की दीवार थी। ओएमआर शीट को केवल छूकर ही सत्यापित किया जा सकता है। हालांकि पीठ ने उनकी दलीलों को मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  NEET PG 2021 Counselling: नीट पीजी 2021 काउंसलिंग 12 जनवरी से होगी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें