फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Admit Card 2021-22 : सीबीएसई ने जारी किया सीटेट दिसंबर परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 10 Jan 2022 06:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET Admit Card 2021-22 : परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से लेकर 13 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, 16 दिसंबर को आयोजित होने वाली पेपर-2 और 17 दिसंबर, 2021 को होने वाले दोनों पेपर को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
CTET Admit Card 2021-22 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET Admit Card 2021-22 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए नए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई द्वारा यह परीक्षा 21 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले इन परीक्षाओं को 16 और 17 दिसंबर, 2021 को आयोजित किया जाना था। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण क्रमांक और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन


CTET Admit Card 2021-22 : ऑनलाइन होगी परीक्षा
इस साल सीबीएसई द्वारा सीटेट परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से लेकर 13 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, 16 दिसंबर को आयोजित होने वाली पेपर-2 और 17 दिसंबर, 2021 को होने वाले दोनों पेपर को स्थगित कर दिया गया था। अब इस परीक्षा को 21 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा।

CTET Admit Card 2021-22 :  कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ctet.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Download Admit Card CTET December 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक, जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।

5. जानकारी को दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।

7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें.

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है और इसे साथ रखना न भूलें। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ अपना वेद्य पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें