UPSC Result 2021 Topper Ankita Agarwal: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में दूसरा स्थान हासिल करने वाली अंकिता अग्रवाल 2020 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। अंकिता अपने पहले ही प्रयास में आईआरएस (Indian Revenue Service) में चुनी गई थीं। अब तीसरे प्रयास में न केवल आईएएस चुनीं गईं बल्कि सिविल सेवा परीक्षा की दूसरी टॉपर बनकर इतिहास भी रच दिया है।
अंकिता ने अकादमी से ही फोन पर बात करते हुए कहा कि मैं दूसरी रैंक पाकर बहुत खुश हूं। मैंने आईएएस को चुना है और सेवा में शामिल होने के बाद महिला सशक्तीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा क्षेत्रों के लिए काम करना चाहती हूं। कोलकाता की मूल निवासी अंकिता अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में परीक्षा टॉप की है। इससे पहले वह अपने पहले प्रयास में आईआरएस में चुनी गई थी।
यह भी पढ़ें : UPSC Topper Shurti Sharma: चार साल की कड़ी मेहनत से बनीं यूपीएससी टॉपर, पढ़ें श्रुति शर्मा की सफलता की कहानी