Success Story of IAS Rena Jamil
- फोटो : social media
रैना की पढ़ाई और यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्हें अपने परिवार का बखूबी साथ मिला। सामान्यत: झारखंड को लड़कियों की शिक्षा के मामले में पिछड़े राज्यों में गिना जाता है, लेकिन रैना ने अपने कठिन परिश्रम की बदौलत न केवल यूपीएससी की परीक्षा पास की बल्कि आईएएस अधिकारी बनकर अपने गांव, शहर और राज्य का नाम भी रोशन किया है। पिता मोहम्मद जमील अंसारी टाटा कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। बड़े भाई रौनक इंडियन रेवेन्यू सर्विस में हैं। छोटा भाई इंजीनियर है और छोटी बहन अभी मास्टर्स कर रही हैं। बचपन से ही परिवार ने उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रैना बताती हैं कि कभी अम्मी ने मुझे घर के कामों में नहीं लगाया। वह हमेशा मेरे लिए मोटिवेटर रहीं। गांव में सुविधाओं नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी लगन से की और आईएएस बनने की ठान ली थी।